South Asian Housing Assistance Resource Agency of America  
Join / Become a Member  
मुखपृष्ठ
हमारे बारे में
स्रोत/संसाधन
घर खरीदना
घर बेचना
मोर्टगेज़ कर्ज़
क्रेडिट स्कोर
एस्क्रो/मालिकाना हक
उपभोक्ता लिंक
प्रायोजित लिंक
शब्दावली
हमसे संपर्क करें
हमारे सहयोगी
 
English Hindi Punjabi Gujarati Tamil Telugu Bangla Urdu
 
  अपने घर का मालिक बनने के अमेरिकी सपने को पूरा करना pages 1 2 3  
 

अपना घर खरीदने और उसके लिए धन का इंतजाम करने के संबंध में आधारभूत जानकारी

बहुत से लोगों के लिए अपने घर का मालिक बनना जीवन भर का सबसे खुशनुमा और वित्तीय रूप से लाभकारी अनुभव होता है। यदि आप अपना घर खरीदने का विचार बना रहे हैं तो घर खरीदने के तौर-तरीकों की जानकारी पाकर और आगे की सही योजना बनाकर आप अपना काफी समय और धन बचा सकते हैं। इस गाइड का उद्देश्य आपको घर खरीदने के तौर-तरीकों की जानकारी देना है ताकि आप अपना नया घर चुनने और अपनी मोर्टगेज़ के लिए धन का इंतजाम करने में सबसे अच्छा फैसला कर सकें।

क्या घर खरीदने के लिए यह सही वक्त है?

सही योजना बनाने से आपको यह फैसला करने में मदद मिलेगी कि क्या अपने घर का मालिक बनने का यह सही वक्त है। अपने नए घर की तलाश शुरू करने से पहले बहुत सी बातें हैं जिन पर आप विचार करना चाहेंगे।

1) किराएदारी बनाम खरीदारी

यदि इस वक्त आप किराए पर रह रहे हैं तो यह फैसला करने के लिए कि इस वक्त अपना घर खरीदकर आप कितनी समझदारी करेंगे, आप अपनी भावी योजनाओं के साथ-साथ अपने धन के बारे में सोचें। उदाहरण के लिए, यदि आप इस क्षेत्र में केवल एक या दो वर्ष ही रहने की योजना बना रहे हैं तो किराए पर रहना आपके लिए अच्छा विकल्प होगा। हालांकि यह सच है कि घर खरीदना एक बहुत बढ़िया निवेश है, लेकिन थोड़े समय में उसकी कीमत में बढ़ोत्तरी की गारंटी नहीं है।

2) कर्ज़ संबंधी आपके इतिहास का महत्व

जब आप घर के लिए कर्ज़ हेतु आवेदन करते हैं, तो कर्ज़ संबंधी आपका इतिहास न केवल आपके कर्ज़ की स्वीकृति के लिए, बल्कि उस ब्याज दर के लिए भी मुख्य वजह होगा जिसकी पेशकश आपका कर्ज़दाता कर सकता है। आपकी कर्ज़ संबंधी जानकारी तीन प्राइवेट कंपनियों द्वारा इकट्ठी और रिपोर्ट की जाती हैं: एक्सपीरियन, इक्विफैक्स और ट्रांसयूनियन। कर्ज़ के लिए आवेदन करने से पहले, इन तीनों कंपनियों में से किसी एक से अपनी कर्ज़ संबंधी रिपोर्ट प्राप्त कर लें। अपनी रिपोर्ट को पढ़ना आपको कर्ज़ के लिए आवेदन करने से पहले गलतियां सुधारने का एक मौका भी देगा। इसके अलावा, यदि आपका सीमित या कर्ज़ संबंधी कोई इतिहास नहीं है, तब भी कुछ कर्ज़दाता आपको कर्ज़ दे सकते हैं: लेकिन इसके लिए आपको ऊंची ब्याज दर देनी पड़ेगी।

3) अपने घर के मालिकाना हक से जुड़ी लागतों को समझना

अपने नए घर की खरीद-कीमत के हिसाब से संभवत: आपने पहले ही यह अनुमान लगा लिया होगा कि नकद भुगतान और क्लोजिंग लागतों के लिए आपको कितने धन की जरूरत होगी। लेकिन सम्पत्ति कर, गृहस्वामी बीमा और यदि आपके नए पड़ोस में लागू हो तो गृहस्वामी एसोसिएशन फीस सहित कुछ और लागतें भी हैं। क्लोजिंग लागतों, अपने नए घर में जाने और रोज़मर्रा की घर की देखभाल तथा मरम्मत के कामों के लिए आपको अतिरिक्त धन को अलग से रखने की जरूरत होगी। इन चीज़ों को शामिल करते हुए एक शुरूआती बजट बनाने से आपको यह फैसला करने में मदद मिलेगी कि यह महत्वपूर्ण वित्तीय फैसला करने का क्या यह सही समय है।

मैं कितना बड़ा घर खरीद सकता हूं?

इस सवाल का जवाब दो बातों पर निर्भर करेगा 1) अपने मासिक घरेलू खर्चों के लिए आप कितनी रकम आसानी से वहन कर सकते हैं और 2) अपने नकद भुगतान में आप कितनी रकम लगा सकते हैं। आपका रीयल एस्टेट एजेंट और कर्ज़दाता अधिकतम कर्ज़ जो आपके बजट के अनुरूप हो, का फैसला करने के लिए आपके साथ बहुत सी स्थितियों पर काम कर सकते हैं। याद रखिए कि नकद भुगतान के लिए आपकी बचतों के अलावा उपहार और स्टॉक्स तथा बांड्स की बिक्री जैसे धन के दूसरे जरिए भी हैं। कम आमदनी और पहली बार घर खरीदने वालों को स्थानीय समुदाय या काउंटी कार्यक्रमों से भी मदद मिल सकती है।

एक रीयल एस्टेट एजेंट की खोज

अब जबकि आप घर खरीदने के लिए तैयार हैं, तो यही वक्त है जब आप एक रीयल एस्टेट एजेंट की सेवाएं प्राप्त करें। घर खरीदने वाले ज्यादातर लोग अपनी पसंद का घर ढूंढने और खरीदने में मदद करने के लिए पेशेवर रीयल एस्टेट एजेंटों पर भरोसा करते हैं।

रीयल एस्टेट एजेंटों को आपके क्षेत्र में आवासीय बाज़ार की खास जानकारी होती है, और आपके नए घर के लिए सही पड़ोस ढूंढने में उनकी मदद आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। घर खरीदने की पूरी प्रक्रिया के दौरान वे आपके वकील भी हैं और प्रतिनिधि भी। दूसरे शब्दों में, वे केवल आपके हितों को देखते हैं और आपकी तरफ से आपके लिए सबसे बढ़िया शर्तों पर ही बातचीत करेंगे।

एक रीयल एस्टेट एजेंट को तलाश करने के कई तरीके हैं, लेकिन सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपने दोस्तों और परिवार के लोगों से इस बारे में पूछें। उनका निजी अनुभव आपको यह जानने में मदद करेगा कि इस एजेंट के साथ काम करते हुए क्या उम्मीद करनी चाहिए। अपने क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित एजेंट को ढूंढने का दूसरा तरीका South Asian Real Estate Association of America से www.sareaa.com पर संपर्क करना है।

आपके एजेंट द्वारा दी जाने वाली पेशेवर सेवाओं में शामिल होगा:

  • आपकी घर की तलाश को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए उस समुदाय के बारे में जानकारी देना जहां आप रहना चाहते हैं
  • आपकी कीमत में उपलब्ध घरों, जो आपकी जरूरतों को सबसे बढ़िया तरीके से पूरा करते हों, की पहचान करने में आपकी मदद करना
  • हाल ही में हुई तुलनात्मक बिक्रियों सहित आपके घर की खरीद की पेशकश को लिखने में आपकी मदद करना
  • विक्रेता और उसके एजेंट से सौदेबाजी करना ताकि आपके खरीद-करार में आपको सबसे बढ़िया शर्तें मिलें
  • घर खरीदने की पूरी प्रक्रिया के दौरान आपके सवालों के जवाब देना और आपके विकल्पों पर बातचीत करना
  • यह सुनिश्चित करना कि विक्रेता द्वारा दिए गए विभिन्न फॉर्मों और जानकारियों की आपको पूरी समझ हो
  • एस्क्रो अवधि के दौरान आपके हितों का ध्यान रखना और यह सुनिश्चित करना कि क्लोजिंग के समय आप जिन दस्तावेजों पर दस्तखत कर रहे हैं, आपको उनकी पूरी समझ हो।


 
  pages 1 2 3  
     
 
  Powered by LocalBizNetwork