बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंस्पेक्शन , जोकि एक कैलिफोर्निया कारपोरेशन है, की स्थापना जुलाई 1994 में हुई थी और इसका हैडक्वार्टर सैन जोस कैलिफोर्निया में है। बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंस्पेक्शन ग्राहकों और बाज़ार की उम्मीदों से भी बढ़कर एक संपूर्ण और बेहतरीन बिल्डिंग इंस्पेक्शन प्रदान करता है। हरेक प्रोजेक्ट को कानूनी जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है और इससे ग्राहकों को पूरी संतुष्टि मिलती है।
बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंस्पेक्शन ने पूरे उत्तरी कैलिफोर्निया बे एरिया में पूरी कामयाबी के साथ अपने काम को अंजाम दिया है और रीयल एस्टेट उद्योग में जबरदस्त मुकाम हासिल किया है। बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंस्पेक्शन तकनीकी और पेशेवर श्रेष्ठता के प्रति समर्पित है। बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंस्पेक्शन की बेहतरीन सेवाओं, समय की बचत और ऊंचे दर्जे की कागज़ी कार्रवाई (डॉक्यूमेंटेशन) के लिए ग्राहक इसे बेहद पसंद करते हैं।
हमारे द्वारा किए जाने वाले इंस्पेक्शन:
कमर्शियल बिल्डिंग
सिंगल-फैमिली होम
मल्टीपल-यूनिट कॉम्पलेक्स
मोबाइल होम इंस्पेक्शन (टाइटल 25 - स्वास्थ्य और सुरक्षा)
प्रॉपर्टी की स्थिति का मूल्यांकन
ऊर्जा बचत ऑडिट
एफएचए/एचयूडी इंस्पेक्शन
एफईएमए इंस्पेक्शन
बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंस्पेक्शन आपकी बिल्डिंग की पूरी जांच-पड़ताल करता है। हमारी पेशेवर जांच-पड़ताल में बिल्डिंग के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जाती है। हमारी जांच-पड़ताल में बहुत सी दूसरी बातों के साथ-साथ नीचे लिखी बातों पर खास ध्यान दिया जाता है:
- प्रॉपर्टी की जगह
- बिल्डिंग का बाहरी हिस्सा, दरवाज़े और खिड़कियां
- नींव और ढांचा
- छत और ऊपरी क्षेत्र
- फायरप्लेस और चिमनियां
- नल और पाइपों की फिटिंग (प्लमिंग)
- बिजली की फिटिंग
- सेंट्रल कूलिंग सिस्टम
- हीटिंग सिस्टम
- बिल्डिंग की अंदरूनी साज-सजावट
- बिल्डिंग में लगाए गए उपकरण
- गाड़ी खड़ी करने की जगह/गैराज़
जोखिम को कम से कम करने और प्रॉपर्टी की वास्तविक कीमत को बनाए रखने के लिए बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंस्पेक्शन से पूरी जांच-पड़ताल कराना ही एक समझदारी भरा और कम खर्चीला तरीका है। अंतिम रिपोर्ट में उन जगहों के बारे में बताया जाता है जहां फिलहाल मरम्मत वगैरह की जरूरत है और इससे भविष्य में मरम्मत के बड़े कामों के लिए बजट बनाने में भी मदद मिल सकती है।
बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंस्पेक्शन के बिल्डिंग इंस्पेक्टरों को बिल्डिंग और निर्माण के कामों में दशकों का अनुभव है और उन्हें सिविल इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट और आर्किटेक्चर में महारत हासिल है। हाल ही में हुए कानूनी बदलावों के लिए रेग्यूलेटरी एजेंसियों पर नज़र रखने की वजह से बिल्डिंग इंस्पेक्शन में हम सबसे आगे और सबसे खास बने हुए हैं।
बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंसपेक्शन के सभी बिल्डिंग इंस्पेक्टर प्रमाणित हैं और कैलिफोर्निया रीयल एस्टेट इंस्पेक्टर्स एसोसिएशन (सीआरईआईए) के सदस्य हैं।
बेंचमार्क प्रॉपर्टी इंस्पेक्शन सांता क्लारा काउंटी एसोसिएशन ऑफ रियल्टर्स (एससीसीएओआर) का कारपोरेट प्रायोजक है और अलग-अलग समुदायों की बहुत-सी रीयल एस्टेट एसोसिएशनों का सदस्य और समर्थक है।
यदि हमारी कंपनी या इसके इंस्पेक्शनों के बारे में आपके मन में कोई सवाल या सुझाव हो तो आप बेहिचक हम से सम्पर्क कर सकते हैं। बिल्डिंग इंस्पेक्शन में आपके "पसंदीदा सेवा प्रदाता" बनने में हमें बेहद खुशी होगी।
हमारा विश्वास है....... स्वास्थ्य, सुरक्षा और जोखिम के लिए - इंस्पेक्शन के बिना कोई प्रॉपर्टी न खरीदें।
आपका अपना,
रोडनी रायस
अध्यक्ष/मालिक
|