1. किसी चीज़ के प्रति प्रबद्धता, स्थायित्व का अहसास। घर का स्वामित्व एक सुरक्षा है, एक ऐसी चीज़ जिसे आपसे अलग नहीं किया जा सकता। आपको कभी यह नोटिस नहीं मिलेगा कि घर खाली करें। आपके बच्चो को कभी स्कूल नहीं बदलने पड़ेंगे। यह आपको बरसों की योजनाएं बनाने की आज़ादी देता है।
2. घर का मालिक बनने का महत्वपूर्ण उद्देश्य हासिल करने के बाद, ज़िंदगी के दूसरे लक्ष्यों को हासिल करने की आज़ादी। यह सुनना बड़ा अज़ीब लगता है, लेकिन पहली बार घर खरीदने वालों को यह कहते सुना गया है कि एक बार जब उन्होंने घर खरीद लिया तो उनकी ज़िंदगी की दूसरी चीज़ें भी सही रास्ते पर आनी शुरू हो गईं। यह ऐसा ही है कि अपने खुद के घर का मालिक न होने से उनकी इतनी मानसिक ऊर्जा खर्च हो गई कि दूसरे लक्ष्यों को तब तक हासिल नहीं किया जा सका जब तक कि इस बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं कर लिया। इसलिए एक घर खरीदें और चैन की बंसी बजाएं।
3. समाज से जुड़ने की जबरदस्त अनुभूति। एक बार घर खरीद लेने के बाद, आप उस शहर से ज्यादा जुड़ाव महसूस करने लगते हैं जिसमें आप रहते हैं। शहर में, सड़कों पर, स्कूलों और शॉपिंग क्षेत्रों की घटनाओं में आपकी दिलचस्पी बढ़ जाती है। कुछ लोग तो स्थानीय राजनीति से भी जुड़ जाते हैं। किसी किराएदार को आपने शायद ही ऐसा करते देखा हो।
4. चीज़ें नियंत्रण में होने का अहसास। ये आपका घर है। आप इसकी चीज़ों में बदलाव कर सकते हैं। आप इसमें नई चीज़ों को जोड़ सकते हैं, इसे फिर से सजा-संवार सकते हैं, लैंडस्केपिंग में बदलाव कर सकते हैं, आप जो चाहें, कर सकते हैं। आपको अहसास होता है कि ज़िंदगी में कुछ है जो आपके नियंत्रण में है। ऑफिस में सब कुछ हमेशा हमारे हाथ में नहीं होता, लेकिन आपका घर एक ऐसा किला है जिसके राजा आप खुद हैं। आप देख सकते हैं कि आपकी बिल्डिंग आपकी आंखों के सामने क्या आकार लेती है।
5. एक अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स के मुकाबले बच्चों पर ज्यादा नियंत्रण। पास-पड़ोस में, आमतौर पर बच्चे यार्ड्स में खेलते हैं या कुछ दूरी पर दोस्तों के घर चले जाते हैं। ग्राहकों ने बताया है कि एक अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में उन्हें कभी पता नहीं होता कि उनके बच्चे कहां थे। वे सैंकड़ों अपार्टमेंट्स में कहीं भी, कुछ भी करते हुए हो सकते हैं। एक घर में आप अपने पड़ोसियों को जानते हैं और एक-दूसरे के बच्चो पर नज़र रख सकते हैं।
6. बच्चे स्कूल में अच्छा काम करते हैं और ज्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। आपको आश्चर्य होगा, लेकिन खरीदारों ने बताया है कि घर खरीदने के बाद से उनके बच्चे स्कूल में शांत रहते हैं। पता नहीं क्यों, लेकिन लगता है ऐसा कुछ हुआ है। एक सिंगल मां को अपने बेटे को यार्ड में खेलते हुए, स्लोप में उतरते हुए और चीज़ों को बनाते हुए यह नहीं बताना पड़ता कि किसी चीज़ को हाथ मत लगाओ, जैसा कि वह अपार्टमेंट कॉम्पलेक्स में करती थीं। अनुमान लगाएं कि नियंत्रण के लिए बच्चो को उसी जरूरत का अहसास होता है जैसे बड़ों को।
7. लाउंड्रोमैट न जाने से समय और धन बचता है। एक छोटी-सी बात, लेकिन यदि आपके यहां बच्चे हैं, तो आप इसकी अहमियत जानते हैं। घर खरीदने पर आपको सप्ताह में एक पूरी शाम मिल जाती है। दूसरी चीज़ों के दौरान में, या जब आप काम पर होते हैं, साफ-सफाई का काम निपट जाता है। तो इस बची हुई शाम का आप क्या करेंगे? उन सब क्वार्ट्स के साथ अपनी पत्नी या पति के साथ डेज़र्ट खाने के लिए बाहर जाने के बारे में क्या ख्याल है।
यदि इस सूची में जोड़ने के लिए आपके पास कुछ है, तो कृपया ईमेल के जरिए हमें बताएं। अपना खुद का घर खरीदने में भी मैं आपकी मदद कर सकता हूं, मै 408-636-3115 पर सिर्फ एक कॉल की दूरी पर हूं या realtoryogee@yahoo.com पर एक ईमेल भेजें। |