South Asian Housing Assistance Resource Agency of America  
Join / Become a Member  
मुखपृष्ठ
हमारे बारे में
स्रोत/संसाधन
घर खरीदना
घर बेचना
मोर्टगेज़ कर्ज़
क्रेडिट स्कोर
एस्क्रो/मालिकाना हक
उपभोक्ता लिंक
प्रायोजित लिंक
शब्दावली
हमसे संपर्क करें
हमारे सहयोगी
 
English Hindi Punjabi Gujarati Tamil Telugu Bangla Urdu
 
  प्यारा घर - अपने घर का मालिक बनने के लिए आपकी यात्रा pages 1 2 3  
   
(Jenevene Gular, Multicultural Marketing Manager, Bay Area - California
Office: (408) 535-3359, Mobile: (408) 529-8831, E-mail: jenevene.gular@fnf.com )
 

क्या-क्या होता है जब आप घर खरीदते हैं?

आपकी रीयल एस्टेट टीम (आपका रीयल एस्टेट एजेंट, ऋणदाता और टाइटल व एस्क्रो कंपनी) नीचे लिखे हुए 35 कदम उठाएगी ताकि आपका सौदा सफल रहे। हरेक विवरण के बाद, आप ब्रेकेट में उस काम से जुड़े टीम सदस्य के बारे में जान जाएंगे।

ये कदम पूरी प्रक्रिया को आसान बनाते हैं, हालांकि इनमें से कुछ साथ-साथ होते जाते हैं। यदि आपको और जानकारी चाहिए, तो अपने रीयल एस्टेट एजेंट या ऋणदाता से संपर्क करें।

1.

आपके वित्तीय विकल्पों की पूर्व-स्वीकृति और मूल्यांकन

(ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
2.

अपनी पसंद की संपत्ति चुनना, और खरीद की पेशकश करना तथा शुरूआती बयाना देना

(रीयल एस्टेट एजेंट)
3.

टाइटल व एस्क्रो कंपनी में सौदा शुरू हो जाता है

(टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
4. ऋण के लिए आवेदनपत्र भरा जाता है (ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
5. संपत्ति के निरीक्षण का आदेश दिया जाता है (रीयल एस्टेट एजेंट)
6.

क्रेडिट रिपोर्ट और संपत्ति का मूल्यांकन किया जाता है

(ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
7.

विशेष तारीखों से जुड़े कदमों पर खास ध्यान देते हुए करार की जांच की जाती है

(सभी टीम सदस्य)
8.

शुरूआती टाइटल रिपोर्ट की जांच की जाती है और इसे ऋणदाता तथा रीयल एस्टेट एजेंट को भेज दिया जाता है

(टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
9. खरीदार को प्रकटन रिपोर्ट (डिस्क्लोजर) दी जाती है (रीयल एस्टेट एजेंट)
10. शुरूआती टाइटल रिपोर्ट की जांच की जाती है (सभी टीम सदस्य)
11. आवश्यक ऋण का चुनाव किया जाता है (ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
12. निरीक्षणों की समीक्षा की जाती है और/अनिश्चितताओं को समाप्त किया जाता है (रीयल एस्टेट एजेंट)
13.

ऋण से अनिश्चितताओं को हटाया जाता है और यदि आवश्यक हो तो जमाराशि को बढ़ाया जाता है

(रीयल एस्टेट एजेंट)
14. बढ़ी हुई रकम प्राप्त की जाती है (टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
15.

ऋण की स्वीकृति के लिए दस्तावेजों को अंतिम रूप से इकट्ठा किया जाता है

(ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
16.

एस्क्रो एजेंट सुनिश्चित करता है कि टाइटल रिपोर्ट में किसी प्रकार की गलतियां न हों और इसमें सभी अतिरिक्त निर्देशों का पालन किया गया हो

(टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
17.

इस पूरे पैकेज को अंतिम स्वीकृति के लिए ऋणदाता (जोखिम का मूल्यांकन करने वाला) को भेज दिया जाता है

(ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
18.

छुपी हुई गलतियों के विरुद्ध बीमा कराने के लिए एक एजेंट के चुनाव पर बातचीत की जाती है

(रीयल एस्टेट एजेंट)
19.

ऋण स्वीकृत कर दिया जाता है और ऋण संबंधी दस्तावेजों के लिए आदेश दिया जाता है

(ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
20. ऋण दस्तावेजों को टाइटल कंपनी में भेजा जाता है (टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
21.

संपत्ति के मालिक की छुपी हुई गलतियों के लिए बीमा का आदेश दिया जाता है (वारंटी)

(टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
22.

अंतिम तारीख, और सौदे को पूरा करने के लिए आवश्यक वांछित अंतिम शेष की पुष्टि की जाती है

(रीयल एस्टेट एजेंट)
23. रीयल एस्टेट एजेंट बंदी के लिए अंतिम निर्देश देता है (रीयल एस्टेट एजेंट)
24. एस्क्रो एजेंट के साथ ऋण की अंतिम स्थिति की समीक्षा की जाती है (ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
25. एस्क्रो संबंधी निर्देशों को व्यवस्थित किया जाता है (टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
26.

एस्क्रो निर्देशों पर हस्ताक्षर किए जाते हैं (खरीदार और बेचने वाले दोनों के) और ऋण दस्तावेजों पर भी हस्ताक्षर किए जाते हैं (खरीदार के)

(टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
27.

छुपी हुई गलतियों के लिए बीमे की पॉलिसी के साथ हस्ताक्षर किए हुए दस्तावेज लौटा दिए जाते हैं

(टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
28. संपत्ति का आखिरी निरीक्षण किया जाता है (रीयल एस्टेट एजेंट)
29. ऋण की फाइल की समीक्षा की जाती है (ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
30. धन का लेनदेन होता है (ऋणदाता/लोन ऑफिसर)
31.

खरीदार शेष राशि को एस्क्रो एकाउंट में जमा करा देता है

(टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
32. बंदी के लिए आवश्यक अन्य उपायों पर टीम फैसला करती है (सभी टीम सदस्य)
33.

दस्तावेजों को काउंटी कार्यालय में रजिस्टर (डीड) कराया जाता है

(टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
34.

सौदा पूरा हो जाता है। अंतिम लेखांकन: चैक लिखकर भेजे जाते हैं, एक अंतिम एकाउंट स्टेटमेंट तैयार की जाती है और सभी पार्टियों को बुलाकर सौदा पूरा होने की सूचना दी जाती है

(टाइटल व एस्क्रो कंपनी)
35. नये मालिक को घर की चाबियां सौंप दी जाती हैं (रीयल एस्टेट एजेंट)


 
  pages 1 2 3  
     
 
  Powered by LocalBizNetwork