|
प्रिय दोस्त,
अपना खुद का घर खरीदने की तरफ आपके सफ़र की शुरूआत और इस तरह इस मुल्क में अपने पैर और मज़बूती से जमाने के लिए बधाई। ये गाइड हमारे बहुसांस्कृतिक मार्केटिंग डिवीज़न ने तैयार की है जो इस काम में शुरू से आख़िर तक आपकी मदद करेगी। इसके अलावा, सौदे के दौरान होने वाले खास-खास कामों पर हमने रोशनी डाली है और इन कामों के लिए ज़िम्मेदार लोगों चाहे वह कर्ज़ देने वाला हो, रीयल एस्टेट एजेंट हो या टाइटल कंपनी हो, की पहचान की है।
यह दस्तावेज़ आपको पेश करते हुए हमें सचमुच बहुत खुशी हो रही है। यदि आपके दिमाग़ में कोई सवाल हो, तो कृपया Fidelity National Financial group of title companies. के हमारे लोकल ऑफिस से संपर्क करें।
एक बार फिर से बधाई और हमें ख़िदमत का मौका देने के लिए शुक्रिया।
आइए, कुछ उन सवालों के जवाब जानें, जो आपके मन में उठ रहे हैं........
घर खरीदने की क्या ज़रूरत है?
अपने घर का मालिक होने पर जो सुकून और सुख हासिल होता है, उसके अलावा
- आप इससे पैसा भी बना सकते हैं क्योंकि आपके घर की कीमत बढ़ती ही जाती है
- इससे आपको टैक्स में भी छूट मिल सकती है
- आपके घर के खर्चे आमतौर पर उतनी तेज़ी से नहीं बढ़ते, जितनी तेज़ी से किराया बढ़ता है
- अपने घर को आप अपनी मर्ज़ी से इस्तेमाल कर सकते हैं, उसमें सजावट कर सकते हैं और तब्दीलियां कर सकते हैं।
अपना घर खरीदने के लिए मैं क्या करूं?
एक बार घर खरीदने का फैसला कर लेने के बाद, एक लोकल रीयल एस्टेट पेशेवर से संपर्क करें जो सौदा कराने में आपकी मदद करेगा। वो यह फ़ैसला करने में आपकी मदद करेगा कि आप कितना पैसा खर्च कर सकते हैं और आप किस तरह का घर चाहते हैं। वह सही पड़ोस ढूंढने, खरीद के लिए सौदेबाज़ी करने, निरीक्षण का इंतज़ाम करने और एस्क्रो तथा कर्ज़ की पूरी कार्रवाई में आपकी मदद करेगा ताकि आप अपने घर का सपना पूरा कर सकें।
क्या मुझे एक रीयल एस्टेट एजेंट की जरूरत है, और एक बढ़िया रीयल एस्टेट एजेंट कैसे मिलेगा?
बिल्कुल, घर खरीदना एक बहुत बड़ा जज्बाती और पैसे के लेनदेन से जुड़ा हुआ काम है। एक तज़ुर्बेकार, पेशेवर, काबिल रीयल एस्टेट एजेंट या ब्रोकर को चुनने से आपको पूरे सौदे में बहुत मदद मिलती है। आपका एजेंट पूरे सौदे के दौरान आपके फायदों को ध्यान में रखकर सौदेबाज़ी करता है।
रीयल एस्टेट एजेंट सौदे के लिए कर्ज़ के इंतज़ाम और आपके लिए सही घर ढूंढने में भी बहुत बड़ी मदद कर सकता है। यूनाइटेड स्टेट्स में घर की खरीद के दौरान ज्यादातर लोग एक रीयल एस्टेट पेशेवर की मदद लेते हैं।
रीयल एस्टेट एजेंट या ब्रोकर की फीस या रीयल एस्टेट कमीशन का भुगतान आमतौर पर ज़ायदाद बेचने वाला करता है। रीयल एस्टेट एजेंट को तभी भुगतान किया जाता है जब सौदा पूरा हो जाए।
घर खरीदने के इच्छुक एशियाई लोगों के लिए खास एजेंट को ढूंढने के लिए जो आपकी अपनी भाषा में बात करता हो,
अपनी लोकल रीयलटर्स एसोसिएशन (South Asian Real Estate Association of Americ a)
- या किसी और संस्था से संपर्क करें जो लोगों को घरों का मालिकाना हक दिलाने का काम करती हो
- वेब पर www.SAREAA.com को देखें
- अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात करें, या
उन रीयल एस्टेट एजेंटों की लिस्ट देखने के लिए जो घर खरीदने के इच्छुक एशियाई /दक्षिण एशियाई/भारतीय लोगों के लिए काम करते हैं, हमारे लोकल Fidelity National Financial group of title companies. ऑफिस में आएं या हमारी वेबसाइट www.fnf.com को देखें।
मुझे कर्ज़ कैसे मिलेगा, और कौन-सी शर्तें मेरे लिए बेहतर हैं?
इतनी खास खरीदारी के लिए आपकी आर्थिक हालत बहुत अच्छी होनी चाहिए। कर्ज़ लेने का आपका इतिहास मंज़ूर करने लायक हो और पिछले सात सालों में आप दिवालिए न हुए हों। घर खरीदने की कार्रवाई के दौरान आप टैक्स रिटर्न और दूसरे ज़रूरी काग़जात पेश कर सकते हों। कृपया इन वित्तीय मुद्दों को अपने दिमाग़ में रखें:
- घर खरीदने के लिए नकद भुगतान के वास्ते आपने पैसा बचाया है?
- आपकी आमदनी का एक स्थाई, विश्वसनीय स्रोत है, और आप पिछले 2-3 सालों से लगातार नौकरी करते रहे हैं?
- बिलों के भुगतान का आपका रिकॉर्ड अच्छा है?
- क्या आप एक गिरवी और दूसरी लागतों के लिए हर महीने लगातार भुगतान कर सकते हैं?
- क्या कार वगैरह के लिए भुगतान जैसे लंबे वक्त के आपके कुछ कर्ज़ बकाया हैं?
यह फै़सला करने के लिए कि कौन-सा कर्ज़ आपके लिए सबसे बेहतर है, अपने-आप से ये सवाल भी पूछें।
- इस घर में आपका कितने वक्त तक रहने का इरादा है?
- क्या अगले कुछ सालों में आपकी वित्तीय हालत में कोई बड़ा बदलाव होगा?
- इस गिरवी के लिए भुगतान करना आप कब बंद करना चाहते हैं? रिटायर होने से पहले?
- क्या आप बदलते हुए गिरवी भुगतान की रकम को संभाल सकते हैं, या कर्ज़ की पूरी अवधि में एक जैसा भुगतान करना पसंद करेंगे?
आपका रीयल एस्टेट एजेंट एक ऐसे कर्ज़ देने वाले को ढूंढने में आपकी मदद कर सकता है जो यह फ़ैसला करने में आपकी मदद कर सकता है कि ऊपर बताए गए मुद्दों के हिसाब से कौन-साकर्ज़आपकीज़रूरतोंकोपूराकरनेकेलिएसबसेबेहतरहै। |