South Asian Housing Assistance Resource Agency of America  
Join / Become a Member  
मुखपृष्ठ
हमारे बारे में
स्रोत/संसाधन
घर खरीदना
घर बेचना
मोर्टगेज़ कर्ज़
क्रेडिट स्कोर
एस्क्रो/मालिकाना हक
उपभोक्ता लिंक
प्रायोजित लिंक
शब्दावली
हमसे संपर्क करें
हमारे सहयोगी
 
English Hindi Punjabi Gujarati Tamil Telugu Bangla Urdu

INVESTMENT PROPERTY EXCHANGE SERVICES, INC.
#1031 की विशेषताएं

pages 1 2

#1031 मेरे लिए महत्वपूर्ण क्यों है जब आप बिज़नेस या निवेश के मकसदों से प्रॉपर्टी को बेचते हैं और इसी तरह की प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो #1031 आपको पूंजीगत लाभ टैक्स को टालने में मदद करती है। एक #1031 एक्सचेंज मूल्य में कमी को स्थगित करेगी बशर्ते कि खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी भी विकसित प्रॉपर्टी हो।

अपनी बेची जाने वाली प्रॉपर्टी के बदले मैं किस तरह की प्रॉपर्टी खरीद सकता हूं?

यदि खरीदी और बेची जाने वाली दोनों तरह की प्रॉपर्टी निवेश या बिज़नेस के लिए इस्तेमाल की जाती हैं तो आईआरएस सभी रीयल एस्टेट को एक जैसी ही मानता है। इसलिए एक प्राइमरी या वेकेशन होम को #1031 एक्सचेंज में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, लेकिन सिंगल-फैमिली होम, कंडोस, कमर्शियल प्रॉपर्टी, फॉर्म की जमीन, खाली पड़ी जमीन और इसी तरह की दूसरी रीयल एस्टेट जो यूनाइटेड स्टेट्स में हैं और जिन्हें बिज़नेस या मुनाफे के मकसद से लिया गया है, सभी को एक जैसा माना जाता है और उनका एक्सचेंज किया जा सकता है। एक ही एक्सचेंज में आप एक से ज्यादा प्रॉपर्टी खरीद और बेच सकते हैं।

बदली जाने वाली प्रॉपर्टी में मुझे कितनी रकम लगाने की जरूरत है?

सभी तरह के पूंजी मुनाफों के लिए, आपकी नेट खरीद-कीमत नेट बिक्री-कीमत से ज्यादा होनी चाहिए। उदाहरण के तौर पर, कमीशन और दूसरी क्लोजिंग लागतों को घटाने के बाद 800,000 डॉलर में बेची गई एक प्रॉपर्टी की कुल कीमत 750,000 डॉलर हो सकती है। इसलिए, सभी तरह के पूंजी मुनाफा टैक्सों को बचाने के लिए कम से कम 750,000 डॉलर की खरीद होना जरूरी है। यदि आप बेची गई प्रॉपर्टी की कीमत से कम कीमत की प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो दोनों के अंतर की रकम (इसे "बूट" के नाम से जाना जाता है) पर आपको टैक्स चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा, सारी रकम को रिप्लेसमेंट प्रॉपर्टी में लगाना जरूरी है। एक्सचेंज के बाद यदि कोई रकम बचती है तो वो भी "बूट" ही मानी जाएगी।

एक एक्सचेंज में क्या-क्या खास बातें होती हैं?

आईआरएस के लिए आपको एक क्वालिफाई इंटरमीडिएरी ("क्यूआई") जिसे एकोमोडेटर या फैसिलिटेटर भी कहते हैं, का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है। एस्क्रो बंद होने से पहले ही बेची जाने वाली प्रॉपर्टी के करार में आपको "क्यूआई" को काम सौंपना जरूरी है। एस्क्रो बंद हो जाने के बाद, प्रॉपर्टी की बिक्री से होने वाला मुनाफा "क्यूआई" अपने पास रखेगा। यह रकम कुछ वक्त के लिए ही रखी जाती है। आप क्यूआई को रकम भेजे जाने से पहले भी मुनाफे को वापस ले सकते हैं, लेकिन उस हालत में इस रकम को "बूट" माना जाएगा।

एस्क्रो बंदी की तारीख से, दो तरह की समय-सीमा होती है। खरीदी जाने वाली प्रॉपर्टी की पहचान करने के लिए आपके पास 45 दिन और उस रिप्लेसमेंट प्रॉपर्टी पर बंदी के लिए 180 दिन का वक्त है। प्रॉपर्टी की पहचान करते वक्त, आप 3-प्रॉपर्टी रूल (आप 3 प्रॉपर्टियों की पहचान कर सकते हैं, चाहे उनकी कीमत कुछ भी हो) या 200-प्रतिशत रूल (आप चाहे जितनी प्रॉपर्टियों की पहचान कर सकते हैं लेकिन उनकी कीमत बेची जाने वाली प्रॉपर्टी की बाज़ार-कीमत के दुगने तक होनी चाहिए) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कौन है ये अजनबी, जिसके पास मेरा पैसा है?

सभी इंटरमीडिएरी एक जैसे नहीं होते, इसलिए आपको अपने पैसे की हिफाजत सुनिश्चित करने की जरूरत है। यहां कुछ ऐसे सवाल हैं जो किसी भी मध्यस्थ को पैसा देने से पहले उससे जरूर पूछने चाहिए:

  • क्या आप बाँडिड हैं, और आपके बांड का साइज़ क्या है?
  • क्या आपके पास एरर्स एंड ऑमीशन्स इंश्योरेंस कवरेज है?
  • इस बात की क्या गारंटी है कि जरूरत के वक्त मेरा पैसा मुझे मिल जाएगा?

#1031 टैक्स-बचाओ एक्सचेंजों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए इनवेस्टमेंट प्रॉपर्टी एक्सचेंज सर्विस को (877) 747-7875 पर फोन करें।

pages 1 2
  Powered by LocalBizNetwork